एक वीर कमांडर(मोला अब्बास ) - जिसका आचरण आज भी अनुकरनीय है-
संसार में अनेकों बलशाली कमांडर गुज़रे हैं जिनका सम्बन्ध अलग अलग कबीलों और राष्ट्रों से रहा है जिन्होंने बड़े बड़े युद्धों में विजय प्राप्त की हैं , लेकिन फिर भी ह्र्दय पर विजय कुछ ही कमांडर पा पाये हैं जिसका कारण उनका बलशाली होने के साथ आचरण का पवित्र होना था आज हम जिस कमांडर को उसके जन्मदिवस के अवसर पर याद कर रहे हैं वो एक मज़लूम लेकिन वीर कमांडर हैं जो आज भी सत्य के मैदान में युध्दरत सिपाहियों के लिये प्रेरणा हैं वो व्यक्तित्व अब्बास इब्ने इमाम अली है । नि:सन्देह मोला अब्बास का व्यक्तित्व एक सैन्य कमांडर के लिये आदर्श है हर वो पहलु जो एक सैनिक को निष्ठावान बनाता है वो मोला अब्बास के व्यक्तित्व में मिलता है । मोला अब्बास का धेर्य जो इमाम हुसैन के आदेश के पालन के सम्बन्ध में देखने को मिलता है वो अनुपम और अनुकरणीय है। यज़ीदी फौज द्वारा उकसाने के बावजूद अपने आक़ा की दूरदृष्टि के आदेशों पर चलना मोला अब्बास का व्यक्तित्व है असीम शक्ति के होते हुए जिस तरह मोला अब्बास ने धैर्य रखा वो दर्शनीय है । एक सैनिक की पहचान शक्ति के साथ साथ निर्बल वर्गों के विश्वास...