संदेश

सितंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तालिबान की हुकूमत में एक बार फिर शिया समुदाय पर हमला , 50 के करीब शहीद

 तालिबान की हुकूमत में एक बार फिर शिया समुदाय को निशाना बनाकर आतंकी हमला किया गया है इस बार आतंकियों ने एक कोचिंग सेंटर को निशाने पर लिया है जिसकी चपेट में 100 से ज़्यादा लोग आए हैं तकरीबन 50 लोगों की शहादत हो गई बाकि घायल हैं शहीद होने वालों में बढ़ी तादाद में स्कूली बच्चियां हैं ध्यातव्य है जबसे तालिबान के हाथ हुकूमत लगी है तबसे शिया समुदाय पर ज़ुल्म बढ़ता  जा रहा है तालिबान ने शिया समुदाय के खिलाफ जाने का खुले तौर पर ऐलान तो नहीं किया है लेकिन तालिबान शिया समुदाय पर आतंकी हमलों के लिए दोषी isis की शाखा isis_k का मौन समर्थन  करता है तालिबान इस कातिल संगठन को खतरा नहीं बताता है जो साबित करता है कि तालिबान को अफगानिस्तान के शिया समुदाय की रक्षा में कोई दिलचस्पी नहीं है एक तरह से तालिबान ने इस संगठन को खुली छूट दे रखी है यूं तो तालिबान का इतिहास खुद भी पाक साफ नहीं है लेकिन इस बार तालिबान के हाथ सत्ता लगने के बाद विश्व समुदाय तालिबान से ऐसी समावेशी सरकार की मांग कर रखा है जिसमें महिलाओं और अल्पसंख्यकों की उचित भागीदारी हो, तालिबान ने इस संबंध में विश्व समुदाय को अंधेरे में...